सारण: मढौरा में बाइक की तेज रफ्तार ने साईकिल सवार की ली जान

मढौरा

थाना क्षेत्र के असोइइया गांव में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत हो गई । नजदीकी परिजनों द्बारा बताया जाता है की शनिवार को गांव से मढौरा आने के क्रम में युवक की साइकल में बाइक ने ठोकर मार फरार हो गया । मृतक के गंभीर हालत देख रेफरल अस्पताल मढौरा ने रेफर कर दिया । जिसकी छपरा सदर अस्पताल पहुचते ही मौत हो गई । मृतक असोईया गाँव के स्व भुवन महतो का 21 वर्षीय पुत्र टिमल कुमार उर्फ टुन टुन बताया जाता है ।घटना के सम्बंध में परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गई । जिससे मामला संदिग्ध भी लग रहा है ।