सारण में साबुन लदे ट्रक से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद,सिवान में करनी थी शराब की डिलेवरी#पुलिस चेक पोस्ट पार कर गांव में पहुंचे शराब लदा ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले#चालक फरार, 442 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद#देवेंद्र कुमार सिंह/रसूलपुर/एकमा : स्थानीय थाना क्षेत्र के इंटहरी गाँव में बीती रात्रि ग्रामीणों ने शराब से लदी एक ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।यूपी के मुजफ्फरनगर से चलकर UK-17 CA-730 नम्बर की दस चक्का ट्रक सीवान जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के कोरड़ गाँव में शराब ब्यवसायीयों को डिलीवरी करने जा रही थी।मजे की बात है कि लौआरी मोड़ के समीप चेकपोस्ट पर पुलिस गश्त करती रही और शराब लदा ट्रक चेकपोस्ट से हीं घुमकर इंटहरी गाँव पहुँच गया जो कई बिंदुओं पर इशारा करता है जहाँ तीखे मोड़ के कारण ट्रक के धक्के से मोतीलाल साह के घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गया तभी पीड़ित परिवार ने ट्रक को पकड़ लिया और क्षतिपूर्ति की माँग करने लगे।वहीं ट्रक को पकड़ते हीं चालक ग्रामीणों को चकमा देकर भागने में सफल रहा।चालक को फरार होते हीं ग्रामीणों की शंका यकीन में बदल गया और ट्रक की चाबी ले लिया।इस दौरान ग्रामीणों ने दारौन्दा, रसूलपुर, एकमा, दाउदपुर समेत वरीय पदाधिकारीयों के मोबाइल पर सूचना देने का अथक प्रयास किया ।परन्तु किसी ने भी फोन रिसीव तक नहीं किया।अंत में रसूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रक को अपने कब्जे में कर थाने लायी।वहीं पीड़ित परिवार अपने क्षतिग्रस्त दीवार की क्षतिपूर्ति की माँग पुलिस से भी कर रहे थे।रसूलपुर थाने में जब ट्रक को खाली कराया गया तो ट्रक पर लदे सैकड़ों कार्टून बर्तन धोनेवाला एक्सो साबुन व स्क्रबर के बीच अरूणाचल प्रदेश में निर्मित 442 कार्टून क्रेजी रोमियो ब्रांड़ की अंग्रेजी व्हिस्की शराब बरामद किया जिसकी कीमत लगभग बीस लाख रूपये आंकी गयी है।बिदित हो कि तीन सप्ताह पूर्व पुलिस ने सीवान के दारौन्दा थाना क्षेत्र के सीमा में प्रवेश कर पेट्रोल पम्प के समक्ष खड़ी लकड़ी लदे ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया था।