बैठक में ईद भाइचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान
परवेज अख्तर, सिवान
सिवान : ईद को भाइचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को ले
तरवारा, बड़हरिया, हुसैनगंज, पचरुखी, गुठनी, मैरवा समेत
अन्य प्रखंडों में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई।
बैठक में ईद को आपसी भाइचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने
की बात कही गई। साथ ही अफवाह फैलाने वाले तथा शांति भंग करने
वालों से सख्ती से निपटने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि ईद
भाइचारी का पर्व है। इसे सभी आपसी भेदभाव भुलाकर एक साथ मिलकर मनाएं।
जीबी नगर थाना परिसर में मंगलबार को थानाध्यक्ष अकील अहमद ने चौकी हसन गांव
के बंगरा टोला और कुरैसी मोहल्ला के लोगों के साथ आपात कालीन बैठक कर
लोगों से आपसी भेदभाव भुलाकर ईद को शांतिपूर्ण माहौल में मानाने की अपील की।
थानाध्यक्ष ने कहा कि इसको लेकर इन गांवों में पुलिस की तैनाती की जाएगी।
बड़हरिया थाना में बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने की। बैठक में
सीओ गौरव प्रकाश, डॉ. अनिल गिरि, डॉ. शाहिद अली खान, रामनाथ सोनी,
जिला पार्षद जुल्फेकार अहमद, अनुरंजन मिश्रा, परशुराम पांडेय, डॉ. अमीरुलहक,
विपिन शर्मा, शिवलाल शर्मा, अखलाक अहमद आदि मौजूद थे।
वहीं पचरुखी थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रमण कुमार ने की।
बैठक में बीडीओ डॉ. इस्माइल अंसारी ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाए।
बैठक में सीओ रामानंद सागर, जदयू नेता महाबीर प्रसाद, सोहैल अहमद,
समाजसेवी रौनक अली, कबीर यादव, रामदेव सिंह, उपप्रमुख ओमप्रकाश मिश्र, अंबालाल शर्मा
आदि उपस्थित थे। हुसैनगंज में बैठक की अध्यक्षता सीओ सिद्धनाथ सिंह ने की।
इस मौके पर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, राजेश कुमार, जहांगीर खान, मुखिया अशर्फी राम,
नीतीश कुमार, कलक्टर साह आदि उपस्थित थे। दरौली थाना में बैठक की अध्यक्षता
थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की। बैठक में बीडीओ लाल बाबू पासवान, सीओ
आनंद कुमार गुप्ता, मुखिया लाल बहादुर, सरपंच राजेंद्र यादव, बच्चा प्रसाद, नाजीर खां,
नेयाज खां सहित दोनों समुदाय के शांति समिति सदस्य शामिल थे।
—




Recent Comments