पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा की जयंती पर कॉंग्रेस जनों ने दिया धरना, किसानों के लिए 15 सूत्री मांगो का बीडीओ कों सौंपा ज्ञापन
मांझी(सारण) : प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तरफ से प्रखण्ड मुख्यालय परिसर मे एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. धारण का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर ओझा करे थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान की सरकार प्रदेश तथा केंद्र की गलत नीतियों के कारण किसानों की समस्या दिन प्रति दिन कम होने के बजाय बढ़ रही है. सरकार किसानों को अनदेखी कर रही है. किसानों की समस्या का निदान अगर नही किया गया तो आंदोलन करने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता मजबूर होंगे. धरना के बाद किसानों के 15 सूत्री समस्याओं से सम्बंधित समार पत्र महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सौंपा. इस मौके पर उमाशंकर ओझा, साधु दुबे, इकबाल साहनी, कुबेर पाण्डेय, चन्दन मिश्रा, मोहन गिरी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.