पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बीडीओ ने की बैठक

परवेज अख्तर, सिवान/

मैरवा (सिवान) : प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत
जन प्रतिनिधियों के साथ बीडीओ ने

मंगलवार को बैठक कर सात निश्चय योजना समेत विभिन्न योजनाओं

के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की। उन्हें इसकी विस्तृत जानकारी दी।

बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने बैठक में सात निश्चय योजना की चर्चा करते हुए कहा कि

जिस वार्ड में नल जल योजना नहीं ली गई है उन वार्डों में 10 जून तक

इस योजना को ले लिया जाए। जहां योजना पहले से ही चयनित है

वहां 31 जून तक इसे पूरा कर लिया जाए। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री परिवहन

योजना की चर्चा की और कहा कि प्रत्येक पंचायत में पांच-पांच वाहन का लक्ष्य है।

इसके लिए जरूरतमंद ग्रामीणों को अनुदान पर देना है।

बैठक में मौजूद मुखिया और वार्ड सदस्यों को बताया गया कि मैरवा प्रखंड के

बड़गांव, इंग्लिश, कबीरपुर, मुड़ियारी पंचायत में आरटीपीएस केंद्र प्रारंभ है।

बभनौली बड़का माझा एवं सेमरा पंचायत में एक सप्ताह के अंदर

आरटीपीएस काउंटर केंद्र की स्थापना हो जाएगी।