
छपरा/डोरीगंज। धारदार हथियार से अपराधियों के द्वारा एक युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुच स्थानीय पुलिस ने युवक का शव बरामद किया।
घटना डोरीगंज थानाक्षेत्र के इस्माइलपुर गाँव के समीप की है जहाँ छपरा पटना मुख्य मार्ग स्थित सड़क किनारे झाड़ियो मे पड़े पुलिस के द्वारा युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक मृत युवक डोरीगंज थानाक्षेत्र के दफ्तरपुर गाँव निवासी बालू व्यवसायी सुदीश राय का 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार राय बताया जाता है।
जिसकी शुक्रवार की अहले सुबह हत्या कर शव सड़क किनारे झाड़ियो मे पड़े होने की सूचना पर डोरीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुच शव को अपने कब्जे मे लेने का प्रयास किया, किन्तु इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगो ने पुलिस को शव उठाने से साफ मना कर दी और शव को घटनास्थल के समीप ही मुख्य मार्ग सड़क पर रख, एन एच 19 को जाम कर दिया।
इस दौरान पुलिस आक्रोशितो को समझा बुझाकर जाम तोड़े जाने की अपनी लगातार कोशिश मे जुटी रही
किन्तु लोग पुलिस की एक भी सुनने को तैयार न थे, आक्रोशित लोगो का कहना था कि जब तक जिला से कोई वरीय पदाधिकारी नही आएगे तब तक कोई बात नही सुनी जाएगी । इस दौरान छपरा पटना मुख्य मार्ग करीब 3 घंटे तक जाम रहा जिसकी सूचना पर मौके पर पहुचे सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिह ने आक्रोशित लोगो से बातचीत कर, अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया व
डाग स्कावायड की टीम बुलाकर घटनास्थल तथा आस पास के इलाको मे इस हत्याकांड से जुड़े साक्ष्यो की पड़ताल की जिसके बाद लोग सड़क से हटे व स्थानीय पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे मे ले पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेजा गया। वही स्थानीय सूत्रों की माने तो अपराधियों के द्वारा किसी धारदार हथियार से युवक के गर्दन पर प्रहार की गई है वही घटनास्थल से मृत युवक की बाईक करीब 20 मीटर दूर पाई गई जिसे लेकर पुलिस अनुसंधान मे जुटी रही।
वही इस संबंध मे स्थानीय लोगो ने बताया कि युवक तीन भाईयो मे दूसरा था अभी तीनो ही अविवाहित है वही इस घटना को लेकर मृत युवक के गाँव मे मातमी सन्नाटे का आलम बना रहा




Recent Comments