शराब के साथ युवक गिरफ्तार

परवेज अख्तर, सिवान

मैरवा (सिवान) : मैरवा पुलिस ने 96 बोतल शराब के साथ सेवतापुर

के उमेश यादव को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई है।

बाइक चोरी की बताई जा रही है। वह उत्तर प्रदेश से शराब लेकर मैरवा लौट रहा था।

इसी दौरान मैदनिया पुल के निकट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

—