
मां की पेंशन की हिस्सेदारी को लेकर सौतेले भाइयों में रहता था विवाद
मढ़ौरा। गौरा ओपी क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शनिवार की बीती रात को भाई ने भाई की हत्या चाकू गोदकर कर दी। मृतक व्यक्ति 35 वर्षीय मुंद्रिका राम बताया जा रहा है। आरोपी बड़े भाई उमेश राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में बताया जा रहा है कि सौतेले भाई को भाई ने ही चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। गौरा ओपी क्षेत्र विष्णुपुरा गांव का मृतक 35 वर्षीय मुंद्रिका राम है, जबकि आरोपी सौतेला भाई 40 वर्षीय उमेश राम बताया जाता है,l। परिजनो ने बताया की पिछले एक दो दिनों से घर में सौतेले भाईयो के बीच विवाद चल रहा था, घटना के दिन में भी आपसी मारपीट हुई थी और आरोपी उमेश राम गांव के तिलक समारोह में चले गए और देर रात लौटते ही अपने सौतेले भाई मुंद्रिका राम को सोए अवस्था में लगातार कई बार चाकुओं से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद खून से लथपथ अवस्था में सौतेले भाई को छोड़ दिया। मौके पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। इधर खून से लथपथ मुंद्रिका राम को स्थानीय लोगो ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण मां के पेंशन की आपसी हिस्सेदारी बताया जाता है, जहा हिस्सेदारी को लेकर सौतेले भाईयो में विवाद होते रहता था।




Recent Comments