दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय से हजारों की संख्या में विद्यार्थी सीएए एवं एनआरसी के पक्ष में विद्यार्थी नेता अध्यक्ष रोहित मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा मार्च निकला जो शहीद पार्क में पहुंच कर सभा में तब्दिल हो गया। सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि देश के अंदर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। जिसके अनुसार एक विशेष समुदाय को नुकसान होने वाला है, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। यह पूरे देश के नागरिकों के लिए सही साबित होगा। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से सभी देश के नागरिकों से अपील करते हैं कि देश के लोग आपसी भाईचारे को बनाए रखें। एनआरसी एवं सीएए से देश के अंदर जितने भी घुसपैठिया व बहुत से आने वाले कि देश के लोगों को इसे खतरा है। विकी मणि तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन के तिरंगा यात्रा को रोकने एवं बाद में छात्र नौजवानों के दबाव के उपरांत उसकी मंजूरी मिली। इसमें मुख्य रूप से एनआरसी एवं सीएए के पक्ष में संदीप पटेल, शशि कुशवाहा, मोनू मिश्रा, मंजेश पटेल, सोनू चौबे, अभिषेक कुमार, बाल्मीकि मिश्रा, निहाल तिवारी, नवीन कुमार, हेमंत चौधरी इत्यादि छात्र एवं नौजवान इसमें शामिल रहे हैं।





Recent Comments