तरैया (सारण)

थाना क्षेत्र के भागवतपुर गाँव में तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 8 लीटर देशी शराब बरामद किया है।जिसमें धर्मेन्द्र माँझी,आकाश माँझी,उमेश माँझी व जितेंद्र सिंह पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भगवतपुर गाँव निवासी धर्मेन्द्र माँझी व उसका पुत्र आकाश माँझी अपने घर में शराब बेच रहे है।तथा वही पर कुछ लोगों को बैठाकर शराब पिला रहे है। जब छापेमारी किया गया तो वहाँ चार लोग थे जो पुलिस को देखते ही भागने लगे।पुलिस ने पीछा कर जितेन्द्र सिंह और उमेश माँझी को गिरफ्तार कर लिया जबकि धर्मेन्द्र माँझी और आकाश माँझी भागने में सफल हो गए।तलाशी के दौरान धर्मेन्द्र माँझी के घर के कोने में रखे गैलन में आठ लीटर देशी शराब जप्त किया गया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति उसके घर पर शराब पी रहे थे।जिन्हें जेल भेज दिया गया है।