सारण :चनचौरा के माधोपुर मे शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ
▪सीडीपीओ ने लिया था पंचायत को गोद।एक हजार शौचालय बनवाने का लक्ष्य
▪स्वच्छ पंचायत स्वच्छ लोग कार्यक्रम के तहत कार्य शुरू

देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट
—-
रसूलपुर –
डीएम के निर्देशानुसार एकमा की सीडीपीओ रीता सिन्हा द्वारा एकमा प्रखंड अधीन चनचौरा पंचायत को गोद लेने के बाद “स्वच्छ पंचायत स्वच्छ लोग “कार्यक्रम के तहत पंचायत के माधोपुर गाँव स्थित महादलित बस्ती में शौचालय निर्माण का कार्य गुरूबार से प्रारंभ हो गया ।इस बाबत जानकारी देते हु मुखिया बिजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पंचायत में एक हजार शौचालय बनवाने का लक्ष्य है।शौचालय निर्माण का कार्य शुरू होते हीं ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।कार्य के शुरूआत में योजना स्थल पर वार्ड सदस्य अजीत कुमार सेविका रजनी देबी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे ।




Recent Comments