
परवेज अख़्तर/सीवान। गोरेयाकोठी थाना की पुलिस ने लूट की योजना बना रहे एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लद्दी मौजे निवासी शमसाद अली है। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। इसके पास से पुलिस ने एक कट्टा, दो गोली, एक मोबाइल व एक बाइक को बरामद किया है। इस संबंध में एसपी मनोज कुमार तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दस नवंबर को गोरेयाकोठी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थानांतर्गत ग्राम लद्दी मौजे निवासी शमसाद अली आपने घर में अवैध हथियार छुपा कर रखें हुए है तथा अपने अन्य साथियों के साथ लूट की योजना बना रहे हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गोरेयाकोठी थाना पुलिस टीम द्वारा लद्दी मौजे पहुंच कर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल बरामद कर अभियुक्त शमसाद अली को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गोरेयाकोठी थाना कांड संख्या-369/25 दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।–




Recent Comments