दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

हार्डवेयर व्यवसाई से रंगदारी मांगने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए दो व्यक्तियों को दो देसी कट्टा रंगदारी में उपयुक्त सिम मोबाइल फोन एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है .उक्त बातों की पुष्टि करते हुए बेतिया एसपी निताशा गुड़िया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हार्डवेयर व्यवसाई से इन दोनों अभियुक्तों ने ₹2000000 की रंगदारी मांगी थी. जिस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की तो उपयुक्त नंबर को ट्रेस करने एवं डिटेल्स निकालने पर उपयुक्त व्यक्तियों को नवलपुर बाजार से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार होने वालों में मो. रियाज अहमद एवं सत्यम कुमार है. रियाज पूर्व में भी एक बच्चे के अपहरण एवं हत्या मामले में जेल जा चुका है. जो बेल पर चल रहा था. मौके पर सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे.