इन्दु सोनाली संग जोगीरा प्रस्तुत करते गायक रामेश्वर गोप

—————————–
न्यूज 18 बिहार पर रंग बरसे में गोप और सोनाली के जोगीरा का दंगल

राज्यपाल लालजी टंडन के समक्ष बिखेरे कलाकारों ने जलवे
————————
छपरा:भोजपुरी के पारम्परिक होली गीतों को लेकर तैयार किये गये न्यूज 18 बिहार के कार्यक्रम रंग बरसे में इस बार जिले के लोक गायक रामेश्वर गोप भोजपुरी की स्टार गायिका इन्दु सोनाली के साथ होली और जोगीरा गीत प्रस्तुत करते दिखेंगे।प्रसिद्ध कलाकार भरत शर्मा व गायक गोप पारम्परिक फगुआ गीत बंगला में उड़ेला अबीर साथी कलाकार प्रदीप जहरीला,चुनमुन प्रसाद व सभापति यादव के साथ पारम्परिक आवाज में सुना कर रंग बरसे का आगाज करेंगे।

निर्देशक मुकेश मिश्रा के निर्देशन में तैयार इस कार्यक्रम की शूटिंग पटना के प्रतिष्ठित भारतीय नृत्य कला मंदिर के खुले मंच पर दर्शकों के बीच सम्पन्न हुई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल महामहिम लालजी टंडन ने किया है।खूबसूरत बाला रूपम की एंकरिंग में सजे इस कार्यक्रम में अभिनेता और स्टार गायक मनोज तिवारी और गायिका इन्दु सोनाली व संजोली पाण्डेय की चिर परिचित आवाज में एक से बढ़कर एक होली गीत का आनंद दर्शक उठायेंगे।गायक गोप की ठेठ देहाती अंदाज में अभिषेक भोजपुरिया रचित फागुन में बहकेला मानवा हो घरे आ जा ऐ सजनवा होली गीत के साथ इन्दु सोनाली संग जोगीरा के रंग में भी दर्शकों को रंगने का सफल प्रयास किया गया है।इस कार्यक्रम को दो दिनों तक चैनल पर प्राइम टाइम में प्रसारण किया जाएगा।
—————-