दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया। शनिचरी थाना के मिश्रौली निवासी सुनील राम (30) की हत्या उसके ससुराल के गांव में गलाघोट कर दी गयी है। सुनील का शव उसके ससुराल सिरिसिया ओपी के मुशहरी गांव के समीप नहर के पास से बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष पूर्णकाम समर्थ ने बताया कि सुनील के पिता तुलसी राम के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। एफआईआर में मृतक के पिता ने बताया है कि सुनील का उसके ससुराल वालों से पूर्व से विवाद चल रहा था। जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। तीन मई को वह अपने ससुराल गया, लेकिन घर वापस नहीं आया। सोमवार को सुनील का शव तिरहुत नहर के बांध पर मिला। आरोप है कि सुनील की हत्या मुशहरी टोला के शितल राम, धीरज राम, अजय पांडेय, संजय पांडेय, साधु राम व गेना राम ने कुछ अज्ञात अपराधियों के साथ मिलकर कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है.




Recent Comments