दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-मझौलिया। रविवार के दिन अचानक लगी आग से एक दर्जन घर जलकर राख हो गया।इस संदर्भ में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बढ़इया टोला गांव में अचानक लगी आग से एक दर्जन घर जलकर राख हो गया है ।ग्रामीणों ने बताया कि आग पहले अली हुसैन के घर से शुरू हुई देखते देखते नजरे आलम, मजरे आलम ,जोखन मियां ,महमूद मियां, मनवर मिया, गुड्डू मिया, तसउर मिया आदि का घर जलकर राख हो गया है। आग लगने से घर में रखे गैस चूल्हा, 5 बकरियां, 4 साइकिल ,दो बत्तख ,समेत बर्तन, कपड़ा ,अनाज,गहना, आदि भी जलकर राख हो गया है। आग लगने से लाखों रुपए की क्षति बताई जा रही है। आग को ग्रामीण के सहयोग से काबू पा लिया गया है।पंचायत समिति सदस्य खुशबू नेशा ने बताया कि यह लोग हजाम जाति से है और गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले हैं ।उन्होंने बताया कि इसकी सूचना अंचलाधिकारी को दूरभाष पर दे दी गई है। इस संदर्भ में अंचला अधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया की मौके पर अंचल कर्मी को भेजा गया है जांच रिपोर्ट आने पर अग्नि पीड़ितों के बीच सहायता की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।




Recent Comments