दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
सिकटा। एसएसबी सिकटा ने सोमवार की शाम सिकटा बाजार के घोड़ासहन कैनाल चौक स्थित बस स्टैंड से भारतीय जाली नोट के साथ बेतिया के एक युवक को धर-दबोचा। वही दूसरा साथी एसएसबी जवान को देख भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक की पहचान बेतिया के मनुआपुल थाना के नया टोला लपटही गांव निवासी अरविन्द कुमार के रूप में हुई। वहीं फरार दूसरा साथी गांव के ही नाजिर अंसारी के रूप में हुई।गिरफ्तार युवक चनपटिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से इसी वर्ष इंटर पास किया है।उसने ने किसी से दो हजार रूपये मांगा था।उस व्यक्ति ने कहा कि सिकटा से मेरा डेढ़ लाख रूपये ला दो मैं तुम्हें दो हजार रुपये दे दुंगा।लेकिन युवक इसी बीच पकड़ा गया।उसे रूपये के मिले बंडल को नहीं खोलने की धमकी भी दी गयी थी।मामले में सिकटा एसएसबी के उप निरीक्षक व गठित टीम के हेड सुभाष चन्द्र के आवेदन पर सिकटा थाना में दोनो आरोपियो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई। एसएसबी 47 वीं बटालियन के सेनानायक प्रियव्रत शर्मा ने बताया कि सिकटा बीओपी कमांडर निरीक्षक उदय कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिला कि भिस्वा(नेपाल) के रास्ते दो आदमी भारतीय जाली मुद्रा लेकर जा रहा है। जिसपर एक टीम गठित कर पीलर नंबर संख्या- 408/02 के समीप सीमावर्ती पुरैनिया गांव के पास नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान दो व्यक्ति नेपाल से आते नजर आये। दोनों पुरैनिया के रास्ते नहर चौक के तरफ आये। पुलिस को देख एक भाग निकला। वही एक पकडा़ गया। इसकी तलाशी ली गयी। एक बैग में रखे गये काले रंग के पोलिथीन में लिपटा भारतीय जाली नोट जब्त किया गया। बरामद नोटों में दो हजार के पंद्रह , पांच सौ के चालीस , दो सौ के पंद्रह व पचास रूपये के चौदह भारतीय जाली नोट शामिल था। कुल 53,700 भारतीय मुद्रा समेत गिरफ्तार कारोबारी के पास से एक आर्बन मोबाइल व जियो सीम क




Recent Comments