दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : सीएचसी मैनाटांड़ के सभागार में मंगलवार को नियमित टीकाकरण को गति प्रदान करने हेतु प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय चौधरी की अध्यक्षता में की गई।मौके पर उपस्थित एएनएम,आशा फेसिलेटर को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन भारत सरकार के निर्देश के आलोक में सभी एएनएम को टीकाकरण सत्र नियत तिथि को पूर्ण करना है।अपरिहार्य कारणवश टीकाकरण छूट जाने पर अन्य तिथि को क्षतिपूर्ति के रुप में पूर्ण करना है।टीकाकरण स्थलों पर नियमित बैनर लगाएं, एमसीएच पंजी को सत्र स्थल पर ही टीकाकरण के पश्चात पूर्ण कर लें।आरसीएच पंजी को अपने-अपने क्षेत्र की सेविका से प्राप्त कर पंजी को संधारण कर लें।प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में भी एचएससी का नियमित रुप से बैठक करने का निर्देश दिया गया। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक बिनोद कुमार सिंह,बीसीएम अनिल कुमार,म. मुस्तकिम सहीत एएनएम,आशा फैशिलेटर व आशा कार्यकार्ता उपस्थित थे।