मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के नटवर पशुराम गांव पहुंच कर एससी एसटी आयोग के निदेशक एस के सिंह ने घटना की जांच की। मालूम हो कि पिछले वर्ष 27 नवम्बर को गांव के ही चार लोगों ने दलित मजदूर अर्जुन राम को धान का बोझा ढोने के लिए घर से बुलाकर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी थी तथा यह कहते हुए की इसे ठंड लग गई है शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया था। निदेशक ने मृतक की विधवा पत्नी गीता कुँअर तथा पुत्र राहुल राम आदि से पूछताछ की। उन्होंने मृतक के परिजनों को अबतक पारिवारिक लाभ नही दिए जाने पर कड़ी आपत्ति ब्यक्त की। उन्होंने नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। उन्होंने मृतक के परिजनों को सरकार से मिलने वाली राशि तथा पेंशन राशि के शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया। जांच के दौरान उनके साथ छपरा सदर एसडीपीओ एमपी सिंह थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा तथा एसआई गयूर अली असद आदि मौजूद थे।