
प्रवासियों को लेकर विशेष ट्रेन लगातार तीसरे दिन छपरा जं. पहुंची
• सूरत से आये 1206 ब्यक्तियों में सारण के 321लोग थे शामिल
• सभी की स्क्रीनिंग कर बसों से भेजा गया उनके गृह जिला
छपरा । लगातार तीसरे दिन श्रमिक स्पेशल ट्रेन छपरा जं. पहुंची। गुरुवार को सूरत से पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन आयी थी और शुक्रवार को तेलंगना से आयी। आज सर्वप्रथम जिलाधिकारी सुव्रत कुमार सेन और पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के द्वारा ट्रेन की सबसे पिछली बोगी तक जाकर निकलने वाले सबसे पहले व्यक्ति का स्वागत किया गया। इसके बाद बारी-बारी से लोगो के उतरने का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने अपने धैर्य का परिचय दिया और सभी प्रक्रियाओ का समुचित रूप से पालन कर प्रशासन को सहयोग दिया। प्लेट फार्म पर हीं लोगों को और उनके बैग या थैले को सैनिटाइज किया गया। इसके लिए टीम लगी हुयी थी। प्लेटफार्म से बाहर निकलने पर सभी की स्क्रीनिंग की गयी जिसके लिए 14 काउण्टर बनाये गये थे और सभी काउण्टर पर दो-दो पप्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी लगाये गये थे। इसके बाद सभी लोगों को जिला प्रशसन द्वारा तैयार कराये गये फुड पैकेट्स और पानी का बोतल दिया गया। बच्चों को अलग से बिस्कीट, टॉफी और कुरकुरे का पैकेट दिया गया, तत्पष्चात् लोगों को उनके गंतब्य के जिलों में बसों के माध्यम से भेज दिया गया। जं. पर काफी अच्छी व्यवस्था की गयी थी, छपरा जंक्षन को फुलों और गुब्बारों से सजाया गया था। प्रवासी यात्री छपरा पहूॅच कर काफी खुशदिखे। आगंतुकों के द्वारा यहॉ की गयी व्यवस्था को काफी अच्छा बताया गया। छपरा जं. पर आज आये 1206 लोगों में सबसे अधिक मजफ्फरपुर जिला के 375, सारण जिला 321, गया के 175, पटना 169, दरभंगा के 77, पुर्णिया 28, सहरसा के 23, भागलपुर 20, और मुंगेर जिला के 15 व्यक्ति शामिल थे। इस अवसर पर मीडिया से वार्ता में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि आये हुए सभी लोगों को उनके गृह जिला में भेजा जा रहा है जहाँ से उन्हें उनके गृह प्रखंड में बनाए गये क्वेरेंटीन कैम्प में रखा जाएगा। सारण जिला में भी जो 321 लोग आज सूरत से आये हैं उन्हे भी उनके गृह प्रखंड में बनाये गये क्वेरेंटीन कैम्प में भेजा जा रहा है। इस कैम्प में उन्हें 21 दिन रखा जाएगा। वहाँ सभी लोगां को डिग्निटी किट उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें पहनने का कपड़ा, थाली-ग्लास, बाल्टी-मग, साबुन-सर्फ, ऐनक-कंघी, टूथपेस्ट-ब्रस आदि रहेगा। इन कैम्पों में सुबह में नाष्ता और दो बार का भोजन ससमय उपलब्ध कराया जाएगा। इन कैम्पां में मनोरंजन के लिए टेलीविजन (एलसीडी) भी लगाया गया है तथा सुबह-षाम योगाभ्यास भी कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि बाहर से आये हुए 134 प्रवासियों का सैम्पल जाँच के लिए भेजा गया है तथा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि कोरेन्टाइन कैम्प में रह रहे एवं आने वाले प्रवासियों में सभी बुजूर्ग व्यक्तियों तथा एनफ्लूऐंजा के लक्षण वाले व्यक्तियों का सैम्पल लेकर जांच करा ली जाय।




Recent Comments