राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार के दिन मझौलिया सुगर इंडस्ट्रीज के नवनिर्मित डिस्टिलिरी डिवीज़न परिसर में पौधारोपण किया गया।पर्यावरण की सुरक्षा के लिये अधिकारियो तथा कर्मचारियों ने 301 पौधे लगाये।इसमें सुगर इंडस्ट्रीज, डिस्टिलिरी डिवीज़न, पराज कंपनी और निर्माण कंस्ट्रक्शन के अधिकारियो की भागीदारी रही।इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता जीएम डिस्टिलिरी पी पी शर्मा ने की।मुख्य अतिथि इंडस्ट्रीज के निदेशक सीएल शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिये चीनी मिल के फार्म्स पर भी पौधे लगाये गये है।उन्होंने उपस्थित्त जनो से कम से कम पांच पौधे लगाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश के लिए पौधारोपण नितांत हो गया है।इस अवसर पर जीएम कमर्शियल अजित कुमार, जीएम प्रोडक्शन सर्वेश कुमार दुबे, एजीएम पी एन सिंह ,प्रवन्धक लेखा विजय आनंद, मैनेजेर एचआर रमाकांत मिश्र,रोकड़पाल राजकुमार झुनझुनवाला,मैनेजर स्टोर आनंद कुमार सिंह ,निर्माण कंस्ट्रक्शन के मनोज कुमार मिश्र ,अरुण कुमार चौबे,अछैलाल, प्राज कंपनी के परेश राज ,बृजेश कुमार आदि ने बड़े उत्साह से पौधारोपन किया।मौके पर पौधों की रक्षा का संकल्प लिया गया।





Recent Comments