दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।स्थानीय थाने के कटसा गांव के राजीव कुमार उर्फ मिंटू सिंह (38) की पटना में शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि राजीव कुमार कुंभररार रोड स्थित यादव टिंबर के पास किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब राजीव कुमार का शव उनके पैतृक गांव कटसा पहुंचा, तो पूरे इलाके में मातम छा गया। घर पहुंचते ही पत्नी सुमन देवी, पुत्र आदित्य कुमार सिंह, पुत्री साक्षी कुमारी और लाडली कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां मुन्नी कुमारी अपने बेटे के निधन की खबर सुनकर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं।गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन के लिए राजीव के घर उमड़ पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि राजीव मिलनसार, सरल और मददगार व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मृत्यु से गांव में हर कोई स्तब्ध है।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया राकेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनो को ढांढस बंधाया साथ ही आर्थिक सहयोग करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। जाता है कि राजीव कुमार कुंभरार रोड स्थित यादव टिंबर के पास किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब राजीव कुमार का शव उनके पैतृक गांव कटसा पहुंचा, तो पूरे इलाके में मातम छा गया। घर पहुंचते ही पत्नी सुमन देवी, पुत्र आदित्य कुमार सिंह, पुत्री साक्षी कुमारी और लाडली कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां मुन्नी कुमारी अपने बेटे के निधन की खबर सुनकर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं।गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन के लिए राजीव के घर उमड़ पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि राजीव मिलनसार, सरल और मददगार व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मृत्यु से गांव में हर कोई स्तब्ध है।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया राकेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनो को ढांढस बंधाया साथ ही आर्थिक सहयोग करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।