
परिजनों को सांत्वना देती जिला परिसद अध्यक्षा मीणा अरुण
सलिमापुर बीडीसी के असामायिक निधन से शोक की लहर
मढ़ौरा : प्रखंड के सलिमापुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य तेरस पंडित का इलाज के दौरान पटना के हॉस्पिटल में मंगलवार की शाम को असामायिक निधन हो गया।निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।साथ ही पांचायत वासियो में अपने निर्वाचित प्रतिनिधि के खोने से माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया।शव घर पहुंचने पर गांव के लोगो और जनप्रतिनिधियों के अंतिम दर्शन के लिये तांता लग गया।

परिजनों को दुःख की घड़ी में ढाढ़स बढ़ाने के लिये जिला परिसद अध्यक्षा मीणा अरुण ,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बीरेंद्र राय,पूर्व मुखिया दारोगा सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे।वहीं
प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र राय ने बीडीसी सदस्य के शव को कंधा दिया।परिजनों ने बताया कि 18 मई को अचानक शौचालय के दौरान वो गिर गये जिससे उनके ब्रेन में चोट लग गई और उल्टियां होने लगी।तब परिजनों ने उन्हें तत्काल इसुआपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया । जहाँ गम्भीर परिस्थिति में डॉक्टर ने उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर किया था ।जहां पर इलाज दौरान के मंगलवार को निधन हो गया।




Recent Comments