संत मुरारी दास को नेपाल में हुए सम्मानित
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
पचरूखी (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र के सरौती मठ के मठाधीश मुरारी दास त्यागी को उनके बेहतर सामाजिक और धार्मिक कार्यों को लेकर नेपाल के वीरगंज स्थित रानी सती अतिथि सदन के सभागार में सोमवार को सम्मानित किया गया। संत मुरारी दास त्यागी को यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था साहिब दरबार सेवा संस्थान की ओर से दिया गया। संस्था ने अपने पत्रक में भविष्य में भी संत मुरारी दास से संपूर्ण मानव को श्रेष्ठ मार्गदर्शन देने की उम्मीद जताई है। मौके पर राजेश कुमार, बबुआ सरकार, विक्की सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। उनके सम्मानित होने से क्षेत्र लोगों में खुशी देखी जा रही है।




Recent Comments