छपरा : ईद के अवसर पर रोट्रेक्ट सारण सिटी ने ईदगाह में नमाजियों के लिए मीठा नमकीन बिस्कुट तथा पानी का स्टाॅल लगाया। जिसका उद्धघाटन मुख्य अतिथि पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष रोटरी सारण ने नमाजियों को बिस्कुट खिला कर तथा पानी पिला कर किया।
इस अवसर पर श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा खत्म हुआ एक महीने का कठिन उपवास।आखिर दर्शन दे के चाँद ने पूरी कर दी आस।गल्ली मोहल्ले में फैला खूब हर्षों-उल्लास।आओ तोड़ दे सारे गिले-शिकवे और नफरत के तालों को,ईद मुबारक मेरे ओर से सारे चाहने वालों को।हमारी न जाने कितनी नमाज़े अदा हो गई गंगा से वजू करके एक तुम हो की मंदिर मस्जिद के नाम पर आपस में लड़ते हो। ईदगाह में हजारों नमाज़ियों को इस स्टाॅल का लाभ मिला। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुधांशु कुमार कश्यप,आलोक कुमार सिंह,पंकज कुमार,इरफान अंसारी,महताब इद्रीशी,आशिफ,खुर्शीद आदि ने सराहनीय सहयोग गया।