सारण :तरैया विधायक ने किया दर्जनो छठ घाटों का उदघाटन

तरैया
विधानसभा क्षेत्र के 19 छठ घाटों का उदघाटन विथायक मुद्रिका प्रसाद राय ने फीता काटकर किया।तरैया के मुरलीपुर,गलिमापुर, बगही,चंचलिया,रसीदपुर और नारायणपुर तथा पानापुर के बेलाउर एवम इसुआपुर के बड़वा, बरदहिया,साढ़वाड़ा,बजरहिया,केरवा, चाँदबारवा, उसरी खुर्द आदि सहित 19 छठ घाटों का उदघाटन  बुधवार को विधायक ने किया।

उक्त मौके पर विजय कुमार यादव,रविन्द्र राय, मुन्ना कुमार यादव,सीतराम राय, मुखिया अनिल कुमार यादव,इसुआपुर प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद यादव,अशोक यादव,हरेन्द्र सहनी, मो. असगर अली आदि थे।विधायक ने कहा कि विधायक फंड से विधानसभा क्षेत्र में 19 जगहों पर छठ घाटों का निर्माण किया गया है।जिससे छठव्रतियों को काफी सहूलियत होगी।
न्यूज़ इनपुट -राणा प्रताप सिंह , तरैया