दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के लौरिया-नरकटियागंज मार्ग में स्थित मटियरिया पुल पर बोलेरो और बाईक की टक्कर में 1 ब्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 व्यक्ति घायल हो गए। दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पहचान लौरिया चौक के हरेंद्र पाल के पुत्र अनुप पाल के रूप में हुई है। अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक को ठोककर मार दी, जिससे अनुप पाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। उधर समाचार प्रेषण तक ग्रामीणों ने शव को पुल के पास रखकर सड़क जाम कर दिया I ग्रामीणो ने पुलिस को घटना स्थल पर टिकने नही दिया और वे वहां से चले गए, उधर ठोकर मारने वाले बोलेरो को लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।