बेतिया – गौनाहा:– *66 हजार रूपया वसूल छोडा गया जप्त तीनो ट्रक*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* थाना के पुलिसबल के द्वारा वाहन जांच के दौरान पकडी गई तीन ट्रक से 66 हजार रूपया का अर्थदंड वसुल कर छोड दिया गया है ।
इसकी जानकारी देते हुऐ थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि वाहन जांच अभियान के तहत कागज के अभाव में जप्त कर गौनाहा पुलिस के द्वारा थाना लाया गया तीनो ट्रक से विभाग के आदेश के बाद 66 हजार रूपये का अर्थदंड वसूल कर छोड दिया गया ।
विदित हो कि शुक्रवार दिनांक 08 फरवरी 2018 को ट्रक नं. WB41C-6052, BR06G-9441 व BHE-1677 को वाहन जांच के दौरान कागज के अभाव में पकड थाना लाया गया था । इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी को आवेदन पत्र बना कर भेजा गया । जिला परिवहन पदाधिकारी के आदेश के आलोक में यहाँ से तीनों ट्रकों पर इक्कीस हजार, तेईस हजार व बाईस हजार रुपये का अर्थदंड लगा वसुल करने के बाद छोड दिया गया ।