दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर गांव मे गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक नरकटियागंज नेसार अहमद के नेतृत्व में छापामारी की गई जहां से10 लीटर निर्मित शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही भारी मात्रा में शराब बनाने वाले सामग्रियों को विनष्ट भी किया गया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मूरत मुखिया के रूप में की गई है। विदित हो कि पूर्व में पुलिस अधीक्षक जयंत कांत द्वारा इस गांव में छापामारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की गई थी । इस दौरान बसंतपुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। इसके बाद से इस गांव पर पुलिस की पैनी नजर थी।