तरैया (सरन) : पोखरेरा गाँव मे शौचालय निर्माण के बाद मिलने वाली प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज कुछ लोगों ने पोखरेड़ा पंचायत के स्वच्छताग्राही को पिट दिया है तथा उसके किराना दुकान में घुस टेबुल कुर्सी फेंक दिया और दुकान के गल्ले से 10450 रुपये निकाल लिए है।इस संबंध में स्वछताग्राही हिमांशु शेखर सिंह ने दो नामजद तथा चार अज्ञात लोगों और प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें पोखरेरा गांव निवासी सुनील कुमार यादव,पप्पू कुमार यादव और चार आज्ञात लोगो को अभियुक्त बनाया है।
पीड़ित का कहना है कि उसके गाँव का लाभुक सुनील कुमार यादव शौचालय प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन दिया था लेकिन वह पूर्व में लाभ ले चुका है।फिर अपनी माँ के नाम से लाभ लेना चाहता था।जाँच में उसका आवेदन प्रखण्ड कार्यालय से खारिज हो गया।जिस कारण वह मेरे साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।