दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
इंडो नेपाल बॉर्डर से 78 लाख के गांजा के साथ 13 तस्कर को गिरफ्तार करने में नरकटियागंज एसएसबी जवानों ने सफलता हासिल की है। मामला शुक्रवार की सुबह की है इस संबंध में 44 वीं बटालियन के सेनानायक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शांति चौक एकडारी बटालियन हेड क्वार्टर के समीप से गाजा तस्कर बोलेरो से गांजा लेकर जा रहे हैं और त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर नाका लगा दिया गया तब तक महिंद्रा बोलेरो बीआर 28 जी 7069 आ रहा था जब बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई तो बोलेरो से 240 किलो गाजा पाया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए बोलेरो सहित गाजा को जप्त कर लिया गया, तथा पीछे से एक मारुति 800 अल्टो बीआर 28 के 0244 आ रहा था जब कार को भी रोक कर तलाशी लिया गया तो कार भी गांजा तस्करों से संलिप्त था त्वरित कार्रवाई करते हुए बोलोरो व अल्टो कार पर बैठे कुल 13 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान सिवान जिला के महाराजगंज निवासी आलम, छपरा जिला के दयावान निवासी परवेज खान, गोपालगंज जिला के नया टोला बांगरी निवासी इकबाल मुखिया, गोपालगंज जिला के दलिया निवासी शर्मा यादव, गोपालगंज जिला के बलिया निवासी दिनेशवर यादव, गोपालगंज जिला के नया टोला बटवा निवासी छोटेलाल यादव, नयाटोला बटवा निवासी ललन यादव, यादवपुर बाजार निवासी राज मंगलम, मोतिहारी जिला के सरिया टोला निवासी अवधेश यादव, गोपालगंज जिला के नया टोला बटवा निवासी मुन्ना यादव, भोला बिशुनपुर निवासी जीउत मल्हार, नया टोला बवारी निवासी संजय कुमार तथा भुलवा टोला निवासी राजकुमार महतो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जप्त गांजा व गाड़ी की कुल कीमत 78 लाख रुपया आकी गई है। तथा अग्रतर कार्रवाई के लिए पटना एनसीबी को सुपुर्द कर दिया गया है।




Recent Comments