ईश्वर हमें जनता की इच्छा पूर्ति के अनुरूप बनाएं : नरेंद्र मोदी

सेंट्रल डेस्क /नई दिल्ली: प्रचंड बहुमत के बाद देश के सवा सौ करोड़ जनता की अपेक्षाएं के साथ दुनिया के अन्य देशों के भी भारत से अपेक्षाएं बढ़ी है । ईश्वर हमें जनता की इच्छा पूर्ति के अनुरूप बनाएं। शनिवार को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में संसदीय दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उक्त बातें कहीं ।उन्होंने निर्वाचित सांसदों को चापलूस लोगों से बचने की नसीहत दी और कहा कि अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन कर देश के विकास के लिए संकल्पित होने की जरूरत है ।मैं भी आप में से एक हूं और आपके सभी के कंधे से कंधे मिलाकर पूरी शक्ति से ईकसवी सदी का भारत समृद्ध और संपन्न बनाने की कोशिश करूंगा ।अंत में जनता का सर झुकाकर अभिवादन कर अपने संकल्प को दोहराते हुए नमन किया और कहा कि भारत माता से बढ़कर कोई नहीं है।