यूपी : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद शुरू हुआ नेताओं द्वारा इस्तीफा देने का सिलसिला
रिपोर्ट : कमल सिंह सेंगर, यूपी डेस्क,
लखनऊ (यूपी) : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद नेताओं का इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार हार की जिम्मेदारी लेते हुए यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने राहुल गांधी को इस्तीफा भेजा है।
सूत्रों की मानें तो प्रमोद तिवारी यूपी कांग्रेस के नये अध्यक्ष हो सकते हैं।
उधर अमेठी से भी एक बड़ी खबर सामने आई है।
यहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की हार के बाद अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री मिश्र ने जिलाध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है। इसके साथ ही श्री मिश्रा ने कहा है कि हम पार्टी के लिए समर्पित थे और रहेंगे। कांग्रेस पार्टी के एक सदस्य के रूप में अब वह काम करेंगे।




Recent Comments