दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
योगापट्टी – स्थानीय थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी बिपीन चौबे का 22 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार चौबे दो हफ्ते पूर्व अपने निवास स्थान से लापता हो गया है । लापता युवक के पिता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर बताया है कि 30 अप्रैल को अपने निवास स्थान बिश्रामपुर से उनका पुत्र लापता हो गया है जिसके पास एक मोबाइल है जिसका नंबर 6206958737 है और साथ में एक बैग भी है । गुम होने के दिन से लगातार अपने सगे संबंधियों के यहां काफी खोजबीन किया गया बावजूद इसके आज तक युवक का कहीं अता पता नहीं चला आगे उन्होंने बताया की उनका पुत्र मानसिक रूप से विक्षिप्त था । थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और लापता युवक की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है ।