गरखा में बाइक की ठोकर से युवक की मौत

छपरा : जिले के गरखा थाना क्षेत्र के कुदरबधा गांव के पास बाइक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी ।वहीं बाइक चालक भी जख्मी हो गया।बताया जा रहा है कि कुदरबाधा चौक पर शनिवार की सुबह में गड़खा मानपुर रोड में गड़खा के कुदरबाधा चौक पर अपाची बाइक से धक्का लगने से सचिन कुमार सिंह पिता अमरनाथ सिंह ग्राम कुदरबाधा की मौत हो गई एवं चालक सोनू कुमार पिता किशुन राय ग्राम मोहम्मदपुर का के निवासी भी घायल हो गया है ।