राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया ।। पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला लाश को कदमवा घाट नदी के किनारे फेंका पत्नी की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।वही शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा। थाना क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत के बथना गांव में बीती रात्रि खलील मियां का पुत्र शकील मियां उर्फ मुगल हवारी ने अपनी पत्नी रोजी खातून 30 वर्ष की हत्या पीट-पीटकर कर दिया तथा साक्ष्य छुपाने के लिए लाश को कदमवा घाट के किनारे फेंक दिया। सूचना मिलते ही दारोगा सुनील कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर शव कि काफी खोजबीन की इसके बाद काफी पूछताछ के बाद लाश को बरामद कर लिया। दारोगा सुनील कुमार सिंह की तत्परता के कारण हत्या के कारणों का खुलासा हो गया तथा हत्यारा मृतिका का पति ही निकला जिसे गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि विवाहिता के पिता मनुआपुल थाना क्षेत्र के हीरा पाकड़ गांव निवासी फेकू मियां ने मझौलिया थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री का हत्यारा अपने दामाद को ठहराया तथा इस हत्या का कारण दहेज की मांग बताया। मृतिका की शादी 2002 में मुस्लिम रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। दोनों को दो बेटा और दो बेटी है। बताया जाता है कि हत्यारा पति हमेशा नशे में चूर रहता था एवं इसके पूर्व भी उसने नशे में आकर अपनी पत्नी की काफी पिटाई की थी। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि नशे में चूर पति ने रात्रि में पत्नी से बकबक की और पीट पीट कर मार डाला। इस बाबत पुलिस ने मृतका के पिता के आवेदन पर कांड संख्या 154/19 दर्ज कर आरोपित पति को जेल भेज दिया है।वही इस घटना से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी सी मच गई है।