दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : नगर पुलिस ने बाइक चोरी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि मझौलिया थाना क्षेत्र के सेनवरीया निवासी अनुज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह कालीबाग ओपी क्षेत्र के पुरानी गुदरी मोहल्ले से अधिवक्ता सुजीत कुमार त्रिपाठी की बाइक चोरी कर भाग रहा था। बताया जाता है कि सुजीत न्यायालय से अपना काम निपटा कर अपने घर पुरानी गुदरी आए और बाइक दरवाजा पर खड़ा कर दिया। कुछ देर के बाद घर से बाहर निकले तो देखा की कुछ युवक बाइक लेकर भाग रहे हैं। इस दौरान लोगों ने खदेड़ कर अनुज को पकड़ लिया जबकि दो अन्य युवक फरार हो गए। बाद में लोगों ने अनुज को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में सुजीत ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस से बताया है कि करीब 20 दिन पहले इसी जगह से चोरों ने एक और बाइक की चोरी की है।




Recent Comments