दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

नवलपुर प्रधानमंत्री प्राथमिक अवास योजना में नाम जोड़ने हेतु प्रखण्ड के नवलपुर पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय में शनिवार को आम सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें आवास के प्रतिक्षा सूची के लाभार्थियों ने पंचायत के आवास सहायक के द्वारा पांच हजार रुपये की रिश्वत लेकर आवास देने का आरोप लगाकर सभा में हंगामा कर दिया गया।ग्रामीण उग्र होकर हंगामा करने लगे सभा में पंचायत के वार्ड 9 और 1 की दर्जनों महिला लाभुको सुशीला देवी,प्रेम शिला देवी जगपति देवी धुरी मुखिया,आदि ने प्रधानमंत्री आवास में बीडीओ व कार्यालय के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाकर घंटों बवाल मचा दिया।सभा में आवास सहायक कृष्ण मोहन राम आवास पर्वेक्षक मनीष कुमार को महिला लाभुको द्वारा कोप का भाजन बनना पडा।दोनों कर्मियों को घंटे भर अपनी सफाई पेश करनी पडी।ग्रामीणों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बचाव के बाद उग्र महिला लाभुक शांत हुईं। हंगामा कर रहे महिला लाभुक प्रेम शीला देवी व जगपति देवी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रतिक्षा सूची के दर्जनों लाभार्थियों को छोड़कर सुची में आगे के लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ रिश्वत लेकर किया जा रहा है।इन लोगों ने कहा कि प्रखण्ड के ऐसे सैकड़ों लाभार्थियों का नाम रिश्वत नही मिलने के कारण वर्षों से प्रतिक्षा सूची में प्रतिक्षा कर रही है। इस बावत आवास पर्वेक्षक मनीष कुमार ने कहा कि लाभूको के शिकायत पर इसकी जाँच की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले लोगों पर विभागीय कारवाई की जाएगी। मौके पर आवास सहायक कृष्ण मोहन राम स्थानीय मुखिया मोतीचंद राम पंचयात समिति सदस्य बृजेश यादव सरपंच पति महंथ राम उप सरपंच टुनटुन प्रसाद आदि लोग रहे।