अनियंत्रित सीमेंट लदी ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला,मौत

नगरा । शुक्रवार को ओपी थाना क्षेत्र के कटेशर रसूलपुर मुख्य पथ गोलम्बर के पास एक तेज रफ्तार सीमेंट लदी ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया जिससे साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।उक्त व्यक्ति रसूलपुर गांव के 55 वर्षीय बिगन सिंह बताये जाते है।घटना की सूचना पाकर नगरा ओपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार पहुँचे।घटना स्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति सेंट्रल बैंक के समीप से साइकिल लेकर अपने घर रसूलपुर जा रहे थे।