
चंदे की राशि से इलाजरत मजदूर की बीमार बेटी आखिरकार दम तोड़ ही दी
मांझी(सारण) : गरीब मजदूर की बीमार बेटी इलाज के अभाव में असमय काल कवलित हो गई।
रिविलगंज प्रखंड के पुरैना बंगरा निवासी व गरीब मजदूर शिव नाथ विन्द की 13 वर्षीया पुत्री राजकुमारी ने शनिवार की रात आखिरकार दम तोड़ दिया। इससे पहले ग्रामीणों ने चन्दे की रकम से निजी क्लिनिकों में उसका इलाज कराया।हालांकि वह स्वस्थ नही हो सकी। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए आई जी आई एम एस पटना रेफर कर दिया। हालांकि पैसे के अभाव में वह अपनी बेटी का इलाज नही करा सका। राजकुमारी पेट और सीने की बीमारी से परेशान थी। किशोरी की मौत की खबर मिलने के बाद सोशल मीडिया द्वारा संचालित अनुभव जिंदगी का वाट्सअप ग्रुप के एडमिन मनोज कुमार सिंह ने मृतक के दरवाजे पर पहुंचकर दाह संस्कार हेतु ग्यारह हजार की नगद राशि उसके पिता शिव नाथ विन्द को सौंपा। मौके पर पत्रकार हेमन्त कुमार शर्मा समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान पुरुषोत्तम सिंह हसनुद्दीन खान योगेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।




Recent Comments