राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट
मझौलिया ।। फागुनी बयार में हो रहा है परदेसियों का स्वागत गूंजने लगा है घर आजा परदेसी समस्त मझौलिया प्रखंड फागुनी बयार में परदेसियों का स्वागत होने लगा है गौरतलब है कि रंगो का महापर्व होली में 10 से 12 दिन और बचे हैं बाहर काम करने वाले लोगों के लिए उनकी पत्नी बाल बच्चे आशा भरी निगाहों से इंतजार कर रहे हैं कि उनका परदेसी अब घर आ जाएगा उनके घर आते ही नए-नए परिधान खरीदा जाएगा होली का पर्व खूब मस्ती से रंग अबीर के बीच धमा चौकड़ी के साथ बीतेगा विशेषकर बच्चे अपने पिता का इंतजार बड़ी उत्सुकता से कर रहे हैं कि उनके पापा जी जब आएंगे तब रंग पिचकारी खरीद देंगे तथा मैं कपड़ा बनवा देंगे पत्नी भी इंतजार कर रही है कि पति के आते ही डिजाइनदार साड़ियां चूड़ी साज सजावट के सामान खरीदा जाएगा कथा होली पर्व खूब धूम-धड़ाके से बनेगा वहीं बूढ़े माता पिता भी अपने बेटे का इंतजार कर रहे हैं कि बेटे के आते हैं उनको भी होली पर्व बड़ी सकून के साथ बीतेगा इंटरनेट के युग में परिजन प्रतिदिन सेल फोन के जरिए पूछताछ कर रहे हैं कि आप ट्रेन पकड़े है कि नहीं इधर सत्याग्रह एक्सप्रेस सप्त क्रांति एक्सप्रेस आने की बाट सभी जो रहे हैं तथा सेल फोन पर घंटी होते हैं सभी उत्सुकता और विश्वास के साथ सेल फोन रिसीव कर रहे हैं कि कहीं परदेसी का ही फोन है इस फागुनी बयार में चारों तरफ मस्ती सी छा गई है आम के मंजर मादकता प्रदर्शित कर रहा है चारों तरफ होली का असर दिखने लगा है और फागुनी बयार बहते ही चारों तरफ होली का जोश और उत्साह बढ़ जा रहा है जो परदेसी घर आ जा रहे हैं उनका जोरदार स्वागत हो रहा है




Recent Comments