बेतिया – बगहा:– वार्ड सदस्यों द्वारा की गई बैठक
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार :–
बगहा संगठन जिला के चौतरवा कोट माई स्थान पर प्रखंड बगहा-1 अंतर्गत सभी पंचायतों के निर्वाचित वार्ड सदस्यों का एक बैठक आयोजित किया गया ,बैठक का आयोजन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष -सह- बिहार के माननीय मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार जी के दिनांक 12-12-2017 को समीक्षा यात्रा के शुभ आगमन पर स्वागत हेतु किया गया। इस आयोजन के मुख्यअतिथि माननीय गन्ना मंत्री श्री खुर्शीद आलम उर्फ फिरोज अहमद जी रहे एवं विशिष्ट अतिथि का स्वभाग्य पूर्व विधायक प्रदीप सिंह एवं स्वय मुझे (भीष्म साहनी प्रदेश संगठन सचिव बिहार जदयू ) प्राप्त हुआ। वार्ड सदस्य संघ के जिला अध्यक्ष म0 फ़ैयाज़ जी के द्वारा माननीय गन्ना मंत्री श्री खुर्शीद आलम एवं मुझको सौल (वस्त्र) देकर समान्नित किया गया ।
साथ ही माननीय गन्नामंत्री द्वारा किसान भाइयों के रिजेक्ट गन्ना के किस्म को चीनी मिल को तौल हेतु निदेशित किया गया, जिस पर चीनी मिल द्वारा रिजेक्ट गन्ना हेतु चालान निर्गमन कर दिया गया है ,कल से रिजेक्ट गन्ना भी खरीद किया जायेग चीनी मिल द्वारा।, जिससे किसान भाइयों में काफी हर्ष उल्लास दिखा।
मौके पर श्री जयप्रकाश सिंह पूर्व उपप्रमुख बगहा-1, जिला प्रवक्ता श्री नन्दकिशोर राम जी, म0 असलम खा वरीय जदयू नेता, जिला महा सचिव इम्तेयाज़ अहमद जी, श्री ओमप्रकाश शाही जी, श्री गुडलक राव जी, श्री जीतन जयसवाल जी, श्री विशुन साहनी जी, मुस्ताक अहमद जी,सुरेश राम जी, एवं तमाम साथी उपस्थित रहे।




Recent Comments