सिसवन के आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन का सोमवार को होगा वितरण
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सोमवार को सिसवन बाल विकास परियोजना से जुड़े सभी
आंगनबाड़ी केंद्रों में टेक होम राशन का वितरण किया जाएगा। टेक होम राशन वितरण की मॉनिटरिंग के लिए महिला सुपरवाइजर व सीडीपीओ आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर वितरण का जायजा लेंगी। आइसीडीएस निदेशालय के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र अंतर्गत नामांकित 6 माह से
3 साल के 12 अतिकुपोषित बच्चे को 3.750 किग्रा. चावल, 1.750 किग्रा दाल, 875 ग्राम सोयाबड़ी, 28 कुपोषित बच्चों को 2.5 किग्रा चावल, 1.250 किग्रा दाल, 500 ग्राम सोयाबड़ी सहित 8 गर्भवती तथा 8 धात्री माताओं को सूखा राशन के रूप में 3.5 किग्रा चावल, 1.5 किग्रा दाल, 450 ग्राम सोया बड़ी दिए जाने का प्रावधान है।
————–




Recent Comments