
पूर्व वार्ड सदस्य की असामयिक मौत, जताई शोक संवेदना
मांझी (सारण)। प्रखंड के जमनपुरा की आंगनवाड़ी सेविका मंजू सिंह के पति व पूर्व वार्ड सदस्य गजेंद्र सिंह (45) की दिल्ली में कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है।गजेंद्र सिंह की असामयिक निधन पर पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह, सरपंच भरत सिंह, पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह, सत्येन्द्र सिंह, बंटी सिंह, प्रदीप सिंह, विजय सिंह, कामेश्वर सिंह, विजेंद्र सिंह, हरेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, दशरथ यादव, रमेश प्रसाद आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है। साथ ही सरकार से पीड़ित परिजनों को अनुग्रह राशि प्रदान करने की मांग की है।




Recent Comments