सारण/मांझी। आगामी 7 सितंबर को सीएम नीतीश कुमार के डिजिटल जन संवाद को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। जदयू के पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने रविवार को माँझी विधानसभा के दर्जनों गांवों एवं सात केंद्रों का दौरा कर अलग-अलग क्षेत्रों में सीएम नीतीश कुमार के वर्चुअल रैली के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि विधानसभा के मांझी प्रखण्ड मुख्यालय सहित छह जगहो पर वर्चुअल रैली की व्यवस्था की गई है। 7 दिसंबर को समय 11:30 पर सीएम नीतीश कुमार बिहार की जनता को संबोधित करेंगे। इसे माँझी विधानसभा के लाखो लोग डिजिटल टीवी के माध्यम से देखेंगे और सुनेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए हमारे बूथ अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष भी लगे हुए हैं। पूर्व मंत्री आज जलालपुर, कोपा, माँझी, दाउदपुर सहित अन्य गांव का दौरा किया। उनके साथ अख्तर अली, बिगन सिह,बिनोद जी,निखिल सिह आदि मौजूद थे।