बेतिया – बगहा:– हजारों की भीड़ के बीच रायबारी महुअवा में आयोजित ऑल इंडिया कवि सम्मेलन
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प, च, बिहार:– हजारों की भीड़ के बीच कल रात रायबारी महुअवा में आयोजित ऑल इंडिया कवि सम्मेलन मुशायरे कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बाल्मीकिनगर के माननीय विधायक श्री रिंकू सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जदयू के वरीय नेता भीष्म सहनी और जिला कॉपरेटिव के अध्यक्ष श्री गिरीन्द्र नाथ तिवारी की उपस्थिति रही।
कवियों और शायरों में नन्हा शायर सुफियान प्रतापगढ़ी, उमर फारुखी, जीशान चमन, निकहत मुरादाबादी, रंजना सिंह हया, बादशाह तिवारी, वसीम मज़हर, फलक सुल्तानपुरी, सना कौशर महमुदाबादी सहित कई नामचीन हस्तियाँ शामिल थीं। सामाजिक कार्यकर्ताओं नन्दकिशोर राम, आलमगीर रब्बानी, मुस्ताक अहमद, उमेश श्रीवास्तव, अब्दुल गफ्फार, देवेंद्र सिंह, विकास सिंह, नीतीश यादव, मो0 गयासुद्दीन, दयाशंकर गुप्ता, वीरेंद्र यादव, रवीश पांडे, जुगनू आलम, मो0 निज़ामुद्दीन के साथ मैं भी इस कौमी एकता को मजबूत करने वाले पल का गवाह रहा। आयोजन समिति के अध्यक्ष नौशाद अख्तर और उनके साथियों को इस बेहतरीन आयोजन के लिए शुक्रिया।




Recent Comments