बेतिया – गौनाहा:– *संगठन को मजबुत करने के लिए जदयू कार्यकर्ताओ की हुई बैठक*

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* रविवार को प्रखंड के बेलवा गांव में पार्टी के आलाकमान के निर्देशानुसार जदयू कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई । बैठक का आयोजन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बिक्रमा चौधरी के निवास स्थान पर किया गया । जिसकी अध्यक्षता स्वयं प्रखंड अध्यक्ष ने किया व संचालन जिला जल श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूरज साहनी ने की । मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुऐ प्रखंड अध्यक्ष चौधरी ने कहा की 2019 का लोकसभा चुनाव बहुत ही करीब हैं । इसको देखते हुऐ संगठन को और मजबुत करने व बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे सात निश्चय योजना को सफल बनाने की जरूरत हैं । वही जल श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहनी ने कहा कि सुबे कि मुखिया नितीश कुमार द्वारा शराबबंदी कानुनकी जानकारी जनजन तक पहुचाने की जरूरत हैं । जिससे लोग सख्त कानून से डरे व अलकोहल का सेवन न करें । वही अती पिछडा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उदयभान गुप्ता ने कहा कि प्रखंड के अठारहवें पंचायत में यह कार्यक्रम चलाया जाये । तथा अगामी चुनाव को देखते हुऐ बुथ स्तर पर काम युद्ध स्तर से करने की जरूरत हैं ।
मौके पर भागरथी राम, नसीम अख्तर, दिनेश्वर यादव, राजेन्द्र बैठा, ज्ञानेश्वर चौबे, संजय भारती , सुदर्शन राम, नौसाद आलम, जयप्रकाश दुबे, दिलीप कुमार वर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, संजय चौधरी, रामराज महतो, संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहें ।