तरैया(सारण): प्रखंड के पचौड़र बाजार स्थित अशोक सम्राट क्लब के परिसर में शुक्रवार को महात्मा बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विश्व को शांति, सद्भावना व प्राणी मात्र की करुणा की पाठ पढ़ाने वाले महात्मा बुद्ध के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए उनके बताए गए रास्ते पर चलने की अपील की गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता देवनाथ राम ने किया। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध वृक्ष को नमन व साधना करते थे। ताकि वृक्ष रहेगा तो लोगों को उसकी धनी पतियों से चिलचिलाती धूप में शीतलता व वर्षा से राहत व बचाव रहेगा। इसलिए हर पल उन्होंने वृक्ष की सुरक्षा करना अपना कर्तव्य समझते थे। महात्मा बुद्ध वृक्ष के आभारी थे। मौके पर तरैया व्यापार मंडल अध्यक्ष ललन प्रसाद यादव, जदयू नेत्री राखी कुशवाहा, शिक्षक मुन्ना प्रसाद, सत्येन्द्र सहनी, सुभाष कुमार सिद्धार्थ, डॉ. केशव कुमार, डॉ. कैलाश सिंह, डॉ. हरेन्द्र सिंह, डॉ. रंजय सिंह, शिव प्रसाद बौद्ध, सुदीश मेहरा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।