बेतिया – नौतन:–बालु बगैर कैसे होगा विकास 

बालू की किल्लत को देख वार्ड सदस्यो ने किया बैठक ।
बाताया कैसे होगा सात निश्चय योजना का धरातल पर विकास ।
वही सरकार योजनाए दिख रही धरातल पर दम तोडती ।
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प0 चं0) बिहार —
नौतन ।। बालू की समस्या आज पुरे बिहार की समस्या बनी हुई है जिसके कारण सात निश्चय योजना धरातल पर विफल होते दिखाई दे रही है इन्ही बिनदुओ पर नौतन प्रखंड मुख्यालय परिसर के प्रांगण मे प्रखंड वार्ड संघ की बैठक वार्ड संघ अध्यक्ष तैरून नेशा की अध्यक्षता मे किया गया। आज  बिहार मे बनी सबसे बड़ी समस्या बालु पर वार्ड सदस्य ने चिंता जाहिर की।बाताया कि बालु की किल्लत के कारण सरकार के सात निश्चय योजना धरातल पर विफल नजर आ रही है क्योंकि बालु के बीना सभी कार्य अधूरे है ना शौचालय का निर्माण किया जा सकता है और नही गली नली योजना को सफल बनाया जा सकता है निराश वार्ड सदस्य ने सवालिया निशान खडा करते हुये चिंता जाहिर किया।और इस समस्या पर सरकार द्वारा जल्द ठोस कदम नही उठाया गया तो सात निश्चय योजना धरातल पर कही नजर नही आयेगी। इस मौके पर वार्ड उमेश यादव हसनैन अंसारी वार्ड सचिव  किशोर राम झपसी चौधरी लालबाबु यादव रामभरोस निषाद दुखी राम मुंशी लाल अनिल प्रसाद गौरी महतो इब्राहिम मिया मुमताज अंसारी आदि उपस्थित रहे ।।