*नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन की समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ बिजुआ ने बीएसए व मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
रिपोर्टिंग- *हसन जाज़िब आब्दी*
*लखीमपुर खीरी(उप्र)*-
आज लखीमपुर खीरी में नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ बिजुआ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा जी के नेतृत्व में एक विशाल ज्ञापन कार्यक्रम किया गया अध्यक्ष जी के नेतृत्व में समस्त नवनियुक्त शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर खीरी को ज्ञापन देकर शीघ्र वेतन की मांग की आपको बता दें जिले में नवनियुक्त शिक्षकों को 4 माह से अधिक समय बीत चुका है परंतु अभी तक उनको वेतन नहीं मिल सका आर्थिक तंगी से जूझ रहे समस्त शिक्षकों ने विवश होकर अपनी मांग अधिकारियों से के समक्ष रखने को बाध्य हो गए समस्त शिक्षकों ने कहा है इस पर कार्य नहीं हुआ तो हम सभी बड़े स्तर पर कार्य करेंगे वहीं दूसरी तरफ अन्य जिलों में कम से कम तीन प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन कराकर वेतन का आदेश भी कर दिया गया है इस मामले में लखीमपुर खीरी सबसे पीछे है आज इस कार्यक्रम में नवनियुक्त शिक्षक सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।